Chhattisgarh

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट, ‘चीता स्क्वायड’ रखेगी पैनी नजर

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले भर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने और मुखौटा लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


जांजगीर-चांपा। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और एएसपी  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले या शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गली-कूचों में पहुंचेगी पुलिस, ‘चीता स्क्वायड’ तैनात
सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जिले के सभी थानों में “चीता स्क्वायड” टीम का गठन किया गया है। यह टीमें बाइक पेट्रोलिंग के जरिए शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गांवों की संकरी गलियों तक मुस्तैद रहेंगी। संदिग्ध व्यक्तियों और पुराने गुंडे-बदमाशों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।


इन पर रहेगी पुलिस की टेढ़ी नजर:

  • यातायात नियम: दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठने और बिना नंबर प्लेट या शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
  • हुड़दंग: मुखौटा लगाकर डराने या अप्रिय हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
  • ध्वनि प्रदूषण: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा।
  • नशाखोरी: सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने या अश्लील शब्दों का प्रयोग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।
  • पेट्रोलिंग प्लान
    दिनांक 03 मार्च 2026 को होलिका दहन और 04 मार्च 2026 को होली का मुख्य त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए जांजगीर, नैला, अकलतरा, चांपा, पामगढ़, शिवरीनारायण, नवागढ़ सहित सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, जो अपने निर्धारित बीट में निरंतर भ्रमण करेंगी।
    पुलिस की अपील: सुरक्षित और शालीन तरीके से मनाएं होली
    जांजगीर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि:
  • किसी पर जबरन रंग न डालें और न ही चंदा वसूली करें।
  • पेंट, कीचड़, ग्रीस या हानिकारक रसायनों का उपयोग न करें।
  • महिलाओं पर छींटाकशी या अभद्र व्यवहार न करें।
  • हरे-भरे पेड़ों की कटाई न करें और न ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएं।
  • पुरानी रंजिश को लेकर कोई विवाद न करें, आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
10020158681820955483430426646
10020158702129859065757896699

Related Articles

Back to top button