क्राइमजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चुलमाटी में विवाद करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा में शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने फरसे और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद
प्रार्थी महेश कश्यप निवासी जेवरा ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल की रात गांव में आयोजित शादी समारोह के चुलमाटी कार्यक्रम में वह अपने साथियों के साथ शामिल होने गया था। रात करीब 11:10 बजे जब वे नेतराम कश्यप के घर के पास पहुँचे, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोककर अपमानजनक बातें कहना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने पास रखे डंडे और फरसे से महेश पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 5 गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुलमुला ने टीम गठित कर आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (191(2), 191(3), 296, 115(2), 109) के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया लोहे का फरसा और डंडा भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
रामकुमार कश्यप (38 वर्ष)
राजकुमार कश्यप (39 वर्ष)
प्रेमलाल कश्यप (29 वर्ष)
अरुण कुमार कश्यप (27 वर्ष)
लाला उर्फ मेघनाथ कश्यप (26 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम जेवरा)

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सउनि प्रमोद कुमार महार, हेमलाल महिलांगे, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी और आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button