क्राइमजाँजगीर -चाँपा

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त दो धारदार चाकू व मोटरसाइकिल जप्त

जांजगीर चाम्पा। नैला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो धारदार चाकू तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की गई है। फरारी के दौरान एक आरोपी द्वारा एक अन्य व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने के संबंध में पृथक से हत्या के प्रयास का अपराध भी पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राकेश सूर्यवंशी निवासी सिवनी नैला ने दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके छोटे भाई रोशन सूर्यवंशी उर्फ छोटे दादू टेंट का कार्य करते थे। दिनांक 07 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे वे अपने मित्र के साथ गांव के तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान नशे को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपियों द्वारा रोशन सूर्यवंशी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरारी के दौरान दिनांक 08 फरवरी 2026 को आरोपी आशीष सूर्यवंशी द्वारा नैला निवासी यशवंत यादव पर गाली-गलौज करते हुए हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। इस संबंध में प्रार्थी मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध पृथक से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में साइबर थाना, कोतवाली एवं नैला चौकी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
अतुल महंत, पिता राजेंद्र दास महंत, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कन्हाईबंद, वार्ड क्रमांक 15, चौकी नैला।
आशीष सूर्यवंशी, पिता बसंत कुमार सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी भाठापारा, वार्ड क्रमांक 1, नैला।
पुलिस की कार्रवाई:
आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में प्रस्तुत किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, नैला चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान सहित पुलिस स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button