छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपाहादसा

बड़ी खबर: शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से दो युवतियां लहूलुहान

एक की हालत नाजुक, बिलासपुर रेफर


जांजगीर-चांपा। धर्मनगरी शिवरीनारायण में आयोजित विशाल माघी मेले में आज मंगलवार की शाम खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक बड़ा हादसा हो गया। नगर पंचायत के सामने उमेश गुप्ता द्वारा संचालित ‘आकाश झूला’ अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे की चपेट में आने से दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।


मल्दा की रहने वाली हैं दोनों युवतियां
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मल्दा निवासी चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष) और भूमिका कश्यप (21 वर्ष) मेला देखने आई थीं। वे झूला ग्राउंड में नीचे खड़ी थीं, तभी ऊपर से झूला उनके ऊपर आ गिरा। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को एम्बुलेंस से शिवरीनारायण के शबरी हॉस्पिटल ले जाया गया। भूमिका कश्यप की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।


प्रशासन पर खड़े हो रहे गंभीर सवाल
इस हादसे ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों में भारी आक्रोश है। लोग सीधे तौर पर प्रशासन और नगर पंचायत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं  आखिर झूला संचालन की अनुमति देने से पहले फिटनेस की जांच करने वाले अधिकारियों ने क्या देखा?

Related Articles

Back to top button