जाँजगीर -चाँपा

बरबसपुर रेत घाट में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, चेन माउंटेन मशीन से हो रहा अवैध खनन दिन-रात चल रही भारी मशीनें, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल…

जांजगीर-चांपा। जिले के बरबसपुर रेत घाट से एक बार फिर अवैध खनन की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां चेन माउंटेन मशीनों के जरिए खुलेआम रेत का उत्खनन किया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर हो रही इस कार्रवाई ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, बरबसपुर रेत घाट में दिन-रात भारी मशीनों से रेत निकाला जा रहा है, जबकि नियमानुसार रेत खनन में इस तरह की मशीनों के उपयोग पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद चेन माउंटेन मशीनें लगातार चल रही हैं और बड़ी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस अवैध खनन के चलते शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, वहीं नदी के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लग रही, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर अवैध खनन का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

10021803276912952939117444929
10021803287269809417883769075

Related Articles

Back to top button