क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू, आरोपी जेल भेजा गया


जांजगीर चाम्पा। धान खरीदी का टोकन नहीं मिलने से आक्रोशित होकर हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31.01.2026 को थाना कोतवाली में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कसौंदी निवासी अनिल गड़ेवाल पिता रामदयाल गड़ेवाल, उम्र 38 वर्ष धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर गांव के खेत में स्थित हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया है और हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही मामले से तत्काल पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली की पुलिस टीम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को लगातार समझाइश दी जा रही थी, लेकिन आरोपी मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए धान बिक्री के लिए टोकन देने का दबाव बना रहा था तथा टोकन नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतारकर रेस्क्यू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने धान बिक्री नहीं होने और टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर धमकी देकर दबाव बनाने की बात स्वीकार की। आरोपी के विरुद्ध लोक सेवक को क्षति पहुंचाने की धमकी (धारा 224), लोक सेवक को विधि विरुद्ध कार्य करने हेतु विवश करना (धारा 226), सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली-गलौज (धारा 296), आत्महत्या की धमकी देकर भयभीत करना (धारा 308(4)) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

176984813445519464525891452932124552190394135133782


इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button