Chhattisgarh

टैक्स बार एसोसिएशन जांजगीर-चांपा की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, ऋषि कुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन

जांजगीर-चांपा। टैक्स बार एसोसिएशन जांजगीर-चांपा की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष – ऋषि कुमार अग्रवाल
उपाध्यक्ष – संदीप कुमार सिंह
सचिव – संजय गोयल
सहसचिव – भूपेंद्र देवांगन
कोषाध्यक्ष – प्रमोद कुमार देवांगन
अंकेक्षक – हर्ष केशरवानी
प्रचार सचिव – रविकांत देवांगन

बैठक में ऋषि कुमार अग्रवाल, संजय गोयल, भालचंद तिवारी, रविकांत देवांगन, महेंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार देवांगन, संदीप कुमार सिंह, भूपेंद्र देवांगन, रामनारायण देवांगन, लोकेश कुमार देवांगन, हरीश अग्रवाल, गिरीश कुमार देवांगन तथा थानेश्वर प्रसाद देवांगन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button