जाँजगीर -चाँपा

लायंस क्लब चांपा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वर्षभर सेवा गतिविधियों को विस्तार देने का संकल्प

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रांतपालों ने दिलाई शपथ, शिक्षा और स्थायी सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने पर दिया गया जोर।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चांपा

लायंस क्लब चांपा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को लायन भवन, चांपा में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व प्रांतपाल PMJF लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल लायन डॉ. वी.के. अग्रवाल एवं रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब के संस्थापक मैल्वीन जोन्स की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता) ने स्वागत भाषण दिया, जबकि क्लब सचिव लायन राजेश अग्रवाल ने वर्षभर की सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सेवा कार्यों और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर जोर

शपथ ग्रहण के दौरान डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। क्लब अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने कहा कि वर्षभर समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थायी सेवा गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की CBSE संबद्धता का उल्लेख करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की बात कही।

नवीन कार्यकारिणी को दी शुभकामनाएं

विशिष्ट अतिथि डॉ. वी.के. अग्रवाल ने गत वर्ष क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि का परिचय लायन विनोद अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन लायन बजरंग लाल अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन लायन डॉ. वाई.के. शर्मा ने किया।

बड़ी संख्या में सदस्य और अतिथि रहे उपस्थित

समारोह में लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकार तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन की जानकारी क्लब के सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन ने दी।

img com 2026070617295866165306688212025674674

Related Articles

Back to top button