जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर में 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: कलेक्टर ने मेधावी छात्राओं और टीबी मुक्त पंचायतों को किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा 24 मार्च 2026। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर आज जिला ऑडिटोरियम में 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ का भव्य जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले को इस बीमारी से पूरी तरह आजाद करने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों और शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।

टीबी का इलाज संभव, जागरूकता है जरूरी: कलेक्टर
समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि टीबी अब लाइलाज नहीं है, बस जरूरत है समय पर जांच और नियमित उपचार की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि क्षय रोग के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। कलेक्टर ने स्वयं भी किट प्रदान करने और मरीजों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की बात कही।

10021125979063260879353334034

घर-घर होगा सर्वे और स्क्रीनिंग
सीएमएचओ डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि इस 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें तत्काल मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

मेधावी छात्राओं और पंचायतों का सम्मान
कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत सत्र 2024-25 की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में शामिल हैं: कु. खुशी देवांगन
कु. ज्योति ओग्रे,कु. ईशा,कु. अदिति देवांगन,कु. रोशनी जोगी
कु. पुष्पा चौहान इसके साथ ही उन पंचायतों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने में सफलता हासिल की है।

10021125986802623128368822427

गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री लोकेश साहू, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्री प्रदीप पाटले, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button