एंटरटेन्मेंट

अनुष्का शर्मा का बदला लुक देख फैंस हैरान, विज्ञापन से वापसी करते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘सर्जरी’ की बहस

8 साल बाद पर्दे पर वापसी की तैयारी में जुटीं अभिनेत्री; नए विज्ञापन में बदला चेहरा देख फैंस बोले- ‘पहचानना हुआ मुश्किल’

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक लंबे अंतराल के बाद कैमरे के सामने वापसी की है। हाल ही में वे एक नामी ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं, लेकिन उनके कमबैक से ज्यादा चर्चा उनके लुक की हो रही है। विज्ञापन में अनुष्का का चेहरा पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आ रहा है, जिसे देख फैंस के बीच इंटरनेट पर नई बहस शुरू हो गई है। कई प्रशंसक तो उन्हें पहली नजर में पहचान भी नहीं पाए।

सर्जरी या कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की अटकलें
जैसे ही विज्ञापन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स ने उनके बदले हुए नैन-नक्श पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। कई लोग इसे ‘कॉस्मेटिक सर्जरी’ या ‘लिप फिलर्स’ का नतीजा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अनुष्का का लुक अब पूरी तरह बदल चुका है, वहीं कुछ फैंस ने इसे केवल उम्र और मातृत्व के बाद आया स्वाभाविक बदलाव बताया है। हालांकि, विवादों के बीच उनके चाहने वाले उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखकर काफी उत्साहित हैं।

चकदा एक्सप्रेस’ से करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी
अनुष्का शर्मा साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ के बाद से किसी मुख्य भूमिका में नजर नहीं आई हैं। विराट कोहली से शादी और बच्चों की परवरिश के कारण उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब फैंस को उनकी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ का बेसब्री से इंतजार है, जो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही रिलीज होने वाली है।

10023241132503918134488731382
Back to top button