
शिवरीनारायण में भाजपा की जिला बैठक संपन्न
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शिवरीनारायण में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी असली ताकत उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल कार्यक्रमों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के श्रेष्ठ आचरण, सेवा भाव और निरंतर परिश्रम से आती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री व जिला प्रभारी ओ.पी. चौधरी, संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संभाग संगठन सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला संगठन सह प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुलतानिया, संतोष लहरे, सत्यालता मिरि, धनंजय सिंह, रजनी साहू, समीर शुक्ला, पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, संतोषी दुबे, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, रमेश मोदी, नूरेश्वरी श्रीवास, राम खूबवानी, राकेश रूपवानी, मीरा पतकी, जितेंद्र देवांगन, रेखा गढ़वाल, प्रदीप नामदेव, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, देवव्रत उपाध्याय, संतोषी सिंह, अर्चना देवांगन, अन्नू सकून, राजेश्वर पाटले, आकाश सिंह, नरेंद्र कौशिक, संतोष जबल, लखन कंवर, राहुल थवाईत, लोकेश शुक्ला, सलीम मेमन, विष्णु हरि गुप्ता, कांति मखीजा, योगेश राणा, प्रशांत सिंह और धनेश्वरी जागृति सहित जिले के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



