जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

जांजगीर पहुंचे टी.एस. सिंहदेव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पैगवार के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक गतिविधियों की ली जानकारी।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के जांजगीर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

रमेश पैगवार के निवास पहुंचने पर टी.एस. सिंहदेव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-ताशों, आतिशबाजी, पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर रमेश पैगवार ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी उनका अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं से की चर्चा

भेंट-मुलाकात के दौरान टी.एस. सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना तथा कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय राजनीतिक हालात की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की।

10024494122113001218392478973

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, जिला सेवादल अध्यक्ष देवकुमार पांडे, इब्राहिम मेमन, ऋषिकेश उपाध्याय, पप्पू खान, मनोहर प्रधान, आकाश तिवारी, प्रमोद पांडे, सुशांत सिंह, अशोक सोनवानी, राजकुमार ताम्रकार, जानी मास्टर, भूषण कारके, रामधन लदेर, विजय गढ़वाल, अनिल चौरसिया, पार्षद विष्णु यादव, जगदीश्वरी सूर्यवंशी, भगवती यादव, राजा सिद्दीकी, गुलाब कारके, नरेश पैगवार, चंद्रप्रकाश ओगरे, वर्षा सिंह, मनोरमा पाटेकर, अशोक यादव, प्रकाश गुप्ता, शिवम प्रधान, सनी प्रधान, रवि यादव, योगेश श्रीवास, रवि सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button