Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’: जिलेभर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, मनका दाई मंदिर व खोखरा बाजार में जनप्रतिनिधियों संग कलेक्टर ने किया श्रमदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान; अमृत सरोवरों की सफाई कर रोपे गए पौधे, वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों से मिले कलेक्टर

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत खोखरा स्थित प्रसिद्ध मनका दाई मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने एक साथ झाड़ू थामकर स्वच्छता का संदेश दिया।

10029806498718476149439177141

मनका दाई मंदिर व खोखरा बाजार में श्रमदान

जिला स्तरीय आयोजन के दौरान मनका दाई मंदिर परिसर और खोखरा बाजार क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, राजकुमार साहू, जनपद अध्यक्ष कांता मनमोहन कश्यप, पुष्पेंद्र सिंह, हितेश यादव, सरपंच दुर्गा अजय राठौर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी और जनपद सीईओ बी.आर. वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे से कचरा हटाकर श्रमदान किया।

स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं: कलेक्टर

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का आयोजन या औपचारिक अभियान नहीं है, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक आचरण में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक हर व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और गांव को साफ रखने का बीड़ा नहीं उठाएगा, तब तक स्थायी स्वच्छता संभव नहीं है। उन्होंने कचरे को खुले में न फेंकने और गांव को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए सामूहिक जनभागीदारी की अपील की।

स्वच्छता दीदियों का सम्मान व शपथ

समारोह में ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता की अलख जगाने वाली स्वच्छता दीदियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रियता से ही स्वच्छता अभियान जनआंदोलन का रूप ले रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया।

10029806534450209722215845948

अमृत सरोवरों की सफाई और पौधरोपण

जिले की सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में भी व्यापक श्रमदान किया गया। ग्रामीणों और युवाओं ने मिलकर तालाबों, अमृत सरोवरों और पहुंच मार्गों की सफाई की। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्वच्छ किए गए अमृत सरोवरों के तट पर फलदार व छायादार पौधे रोपे गए, जिससे स्वच्छता के साथ पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

वृद्धजन दिवस पर आश्रम पहुंचे कलेक्टर

10029806524470355127959394736

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खोखरा स्थित ‘देव सेवा समिति निःशक्त एवं वृद्धाश्रम’ पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ आत्मीय समय बिताया। कलेक्टर ने आश्रम में आवास, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों की देखभाल में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

1002980650327775288681638180
10029806544997469568433028318

Related Articles

Back to top button