Chhattisgarhpm modiजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जांजगीर भाजपा ने किया सुंदरकांड का भव्य आयोजन, जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

दक्षिणमुखी हनुमान गायन मंडली के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र प्रगति की प्रार्थना

🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जांजगीर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला संगठन की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया तथा प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के लिए मंगलकामना की।

सुंदरकांड पाठ और भजनों की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान दक्षिणमुखी हनुमान गायन मंडली द्वारा विधि-विधान से सुंदरकांड का सस्वर पाठ और मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। हनुमान जी की विशेष आराधना के साथ पूरे भाजपा कार्यालय परिसर में भक्ति की अविरल धारा बही, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता श्रद्धापूर्वक लीन नजर आए।

दीर्घायु और राष्ट्र समृद्धि का लिया संकल्प

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक प्रार्थना करते हुए देश के विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। इस धार्मिक व संगठनात्मक आयोजन में जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button