सेवा संकल्प अभियान: रोशनी से जगमगाए जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्य

सेवा संकल्प अभियान: कलेक्ट्रेट सहित शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर हुआ दीप प्रज्ज्वलन

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर जिलेभर में दीपोत्सव, माहभर आयोजित होंगी जनकल्याणकारी गतिविधियां
🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय परिसरों, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
दीपों की रोशनी से आलोकित हुए शासकीय भवन

अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय सहित अंचल के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और सरकारी भवनों को दीपों की रोशनी से सजाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
17 अक्टूबर तक चलेंगे सेवा व जागरूकता कार्यक्रम
उल्लेखनीय है कि जिलेभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान जनकल्याण, जनजागरूकता और स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जनभागीदारी के साथ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं और सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।




