Chhattisgarhpm modiजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 1 लाख दीपों से जगमगाया शिवरीनारायण महानदी तट, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य आगाज

img com 2026091721301446828627012545036438616

मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल बोले— एक-एक दीप में विकसित भारत 2047 का संकल्प; महानदी महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस तथा सार्वजनिक जीवन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिवरीनारायण स्थित महानदी तट पर भव्य ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 सितंबर की शाम 7 बजे आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में एक लाख दीपों के प्रज्वलन से महानदी का पावन तट आलोकित हो उठा। इसके साथ ही विधि-विधान से महानदी महाआरती संपन्न हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों नागरिकों ने सहभागिता की।

विकसित भारत 2047 के निर्माण का माध्यम हैं ये दीप: अमर अग्रवाल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। घाट पर प्रज्वलित एक-एक दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के अटूट संकल्प की अभिव्यक्ति है।

img com 202609172130143260437430049857815863

राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के प्रति सम्मान: नारायण चंदेल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह ऐतिहासिक अवसर है। दीपों की यह रोशनी नागरिकों की शुभकामनाओं और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, राजेश्री महंत राम सुंदर दास, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, संजय अग्रवाल, विकास शर्मा, आनंद मिरी सहित कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय कुमार पांडेय एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस महीने भर के अभियान के तहत जिले भर के ऐतिहासिक, धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप जलाए गए तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।

img com 2026091721301452833818372670587636309

Related Articles

Back to top button