Chhattisgarhnationalpm modiजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री मोदी पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, जांजगीर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन

कचहरी चौक पर जुटे भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ता; कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा की मांग

🔴 जांजगीर चाम्पा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को जांजगीर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख कचहरी चौक पर एकत्र होकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा और सम्मान की रक्षा की मांग उठाई।

संवैधानिक पद की मर्यादा सर्वोपरि: भाजपा नेता

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद और वैचारिक असहमति सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च व संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल और नेता का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता, संयम और संवैधानिक पदों की गरिमा का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।

अमर्यादित टिप्पणियों से राजनीतिक संस्कृति को नुकसान

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा की जा रही कथित बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित भाषा देश की स्वस्थ राजनीतिक संस्कृति को आघात पहुंचाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति किसी भी प्रकार की असम्मानजनक अथवा अपमानजनक भाषा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत देते हुए कहा कि सार्वजनिक मंचों से संयमित और मर्यादित भाषा का ही प्रयोग किया जाना चाहिए।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

प्रदर्शन में भाजयुमो जांजगीर मंडल अध्यक्ष सोनू यादव सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलाब सिंह चंदेल, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, धनंजय सिंह, आशुतोष गोस्वामी, रजनी सत्तू साहू, पंकज अग्रवाल, लक्ष्मी चंद देवांगन, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, देवव्रत उपाध्याय, संतोषी सिंह, दिग्विजय सिंह, अभिषेक पांडे, ललित कश्यप, शिव चमन सिंह ठाकुर, दिनेश राठौर, छबि कश्यप, रोहित कुलदीप यादव, कमल राठौर, चुनीलाल राठौर, गोलू दूबे, प्रदीप राठौर, गजेंद्र सिंह, मनोज सोनवानी, निहाल विश्वकर्मा, लव देवांगन, रितेश राठौर, राहुल सेन, हरि सोनवानी, कालू सेन, रिया यादव, मिंटू कहरा, अजय कौशिक, विजय छत्रपाल, प्रमोद कश्यप, चंद्रकांत रात्रे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button