छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, पुतला दहन कर जताया विरोध , ट्रेड डील और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

जांजगीर चाम्पा। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित ट्रेड डील के विरोध में तथा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, रमेश पैगवार, रफीक सिद्धिकी, भगवान दास गढ़ेवाल, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, विवेक सिंह सिसोदिया तथा युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह सहित ब्लॉक एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज़ को कुचलने के लिए दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिसे युवा कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहीं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की।

10019977811740364362648073997

Related Articles

Back to top button