Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

ईद पर भाईचारे, अमन और सद्भाव का संदेश दिया कांग्रेसजनों ने

जांजगीर चांपा। पाक रमजान के समापन पर आने वाला मुसलमानों का पवित्र त्यौहार ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर नगर के कांग्रेसजनों ने क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में नैला ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के भाइयों से गले मिलकर उन्हें दिल से ईद की मुबारकबाद दी और सभी ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार हमें त्याग, प्रेम, करुणा और आपसी सहयोग का संदेश देता है। यह पर्व समाज में समानता, भाईचारे और इंसानियत की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि आज के इस पावन दिन पर हम सभी को मिलकर समाज में अमन-चैन, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
कांग्रेसजनों ने ईदगाह में उपस्थित होकर खुदा से दुआ की कि हमारे क्षेत्र सहित पूरे देश में शांति, सौहार्द और एकता बनी रहे तथा सभी समुदाय मिलजुलकर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ें।इस दौरान अन्य कांग्रेसजन रमेश पैगवार, विवेक सिंह सिसोदिया, परमेश्वर निर्मले आदि ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है, और ऐसे पर्व हमें इसी एकता को सशक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी संदेश दिया कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सम्मान की भावना को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि नफरत और विभाजन की सोच से दूर रहकर हम सबको मिलकर एक मजबूत, समृद्ध और खुशहाल समाज का निर्माण करना है।
ईद विशेष नमाज दी के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजुमन कमेटी के रफीक सिद्दीकी रफीक खान राजा बाबू पप्पू खान खुड्डूस खान वार्ड पार्षद अरमान खान पूर्व पार्षद अशरफ खान राजा सिद्दीकी राजा खान अतीक कुरैशी शाहबाज खान रियाज अंसारी रियाज खान शहीद बाबा राजू खान फिरोज खान फिरदौस खान गौसिया खलील खान,शकील मनिहार,उस्मान खान,मोहसिन खान,सादिक मोहम्मद,जफी सिद्दीकी,शफीक खान,बशीर खान,फरीद खान, जलालुद्दीन,गुलाम हुसैन मंसूरी,मोनू खान,जावेद खान,नावेद खान, सैय्यद रफीक,फराज खान,सोहेल खान,इम्तियाज खान,बबलू खान,गुड्डू पठान,डॉ अतीक सिद्दीकी,जीशान शब्बीर कुरैशी,सादिक खान सहित कमलेश ताम्रकार, जितेन्द्र दिनकर व अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button