bjpजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा: 6 अप्रैल को भव्य रूप में स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा, पखवाड़े भर चलेंगे सेवा और स्वच्छता के कार्यक्रम

डॉ. अंबेडकर जयंती पर दीपोत्सव और 10 अप्रैल से ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान का होगा आगाज

जाँजगीर चाम्पा। जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल वर्ष 2026 को स्थापना दिवस को विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाने की व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। यह आयोजन संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता के साथ जुड़ाव को और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।जिले के सभी मंडलों, बूथों और शक्ति केंद्रों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
प्रातःकाल ध्वजारोहण सभी कार्यालयों और प्रमुख स्थानों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठन की उपलब्धियों और विचारधारा पर प्रकाश डाला जाएगा।
दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगान कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से की जाएगी जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या मे मनाने का आव्हान किया है।

Related Articles

Back to top button