जाँजगीर -चाँपा

तेंदुवा धाम में 27 अप्रैल से श्रीरामकथा, जनसेवा के साथ होगा भव्य आयोजन जगद्गुरु रामभद्राचार्य करेंगे कथा वाचन, रक्तदान और देहदान जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल

जांजगीर-चांपा। जिले के तेंदुवा धाम स्थित श्री राम मिलेंगे आश्रम में 27 अप्रैल से 5 मई तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य की नौ दिवसीय रामकथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ जनसेवा से जोड़ते हुए बहुआयामी स्वरूप दिया गया है।

पत्रवार्ता में दी गई जानकारी
आयोजन को लेकर होटल ड्रीम प्वाइंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में जगद्गुरु के शिष्य अशोक हरिवंश ने बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से जगद्गुरु की प्रेरणा से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व इसी स्थल पर आश्रम की स्थापना एवं श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी, जिसकी प्रगति के बाद अब कथा आयोजन का निर्णय लिया गया है।

भव्य मंदिर निर्माण से बढ़ेगा महत्व
तेंदुवा धाम में राष्ट्रीय स्तर का श्रीराम मंदिर निर्माणाधीन है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। कथा आयोजन से जिले सहित पूरे प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।

रक्तदान व देहदान जैसे सामाजिक आयोजन भी
आयोजन के तहत 3 मई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें रायपुर से मेडिकल टीम शामिल होगी। इसके साथ ही देहदान प्रकल्प भी संचालित किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा गया है।

श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी की उम्मीद
आयोजकों के अनुसार, इस नौ दिवसीय रामकथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button