क्राइमजाँजगीर -चाँपा

ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा, युवक नकदी और मोबाइल के साथ गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर 10 अप्रैल को दबिश देकर भोगहापारा, शिवरीनारायण निवासी मुकुंद केशरवानी (29) को मौके से गिरफ्तार किया गया।

क्या-क्या हुआ जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 13,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसका उपयोग सट्टा संचालन में किया जा रहा था।

इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को 11 अप्रैल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

लगातार जारी है कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button