कोरबा में लायंस क्लब चांपा का सम्मान: रीजन कॉन्फ्रेंस में जीते 8 अवार्ड

जांजगीर चांपा। कोरबा में आयोजित लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कॉन्फ्रेंस “संगम” में लायंस क्लब चांपा ने शानदार सफलता हासिल की है। समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए क्लब को कुल 8 अलग-अलग अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है।
इन श्रेणियों में मिले अवार्ड
लायंस क्लब चांपा को बेस्ट स्क्रेप बुक, बेस्ट फोटो एल्बम, बेस्ट बैनर प्रेजेंटेशन और सबसे अधिक उपस्थिति के लिए अवार्ड दिया गया। साथ ही, क्लब द्वारा चलाए जा रहे लायंस स्कूल के लिए भी विशेष पुरस्कार मिला।
पदाधिकारियों का भी हुआ सम्मान क्लब के अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, सचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वासुदेव चंद देवांगन और बजरंग अग्रवाल को उनके व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर लायन डॉ. वी.के. अग्रवाल ने क्लब की पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में क्लब के मुख्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।




