Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

ग्राम पंचायत करमा की ग्राम सभा में पहुंचे कलेक्टर, जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

जांजगीर-चांपा, 14 अप्रैल। जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

1002202077744966765273767889

कलेक्टर ने ग्राम सभा के दौरान जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

राशन दुकान संचालक को नोटिस

निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान संचालक अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं जल जीवन मिशन से संबंधित शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया।

ग्राम सभा के महत्व पर दिया जोर

10022020783280054311313424146

कलेक्टर ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण स्वशासन की आधारशिला है, जहां विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने पारदर्शिता और सहभागिता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता पर जोर

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही सुपोषित छत्तीसगढ़ और बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

10022020797102118348833588779

Related Articles

Back to top button