ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल का 10वीं रिजल्ट शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

यश साहू 95% के साथ प्रथम, स्कूल प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं
जांजगीर चाम्पा। Brilliant Public School Banari ने सीबीएसई कक्षा 10वीं सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल कर एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।
सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित परिणाम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी सफल रहे। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन के सामूहिक प्रयास को दिया गया है।
मेधावी विद्यार्थियों का प्रदर्शन
परीक्षा में यश साहू ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आर्यन सोनी एवं समृद्धि पाण्डेय ने 90% अंक के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लवली राठौर, देवेश देवांगन और व्राह्मी साहू ने 86%, आव्या अग्रवाल ने 85%, अंशिका राठौर व आराध्य पाठक ने 84% तथा श्रद्धा राठौर ने 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रबंधन ने दी बधाई
संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कैरियर मार्गदर्शन भी दिया जाता है। साथ ही विद्यालय को हायर सेकेंडरी स्तर पर विभिन्न विषयों के संचालन की मान्यता प्राप्त है।




