छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

गांधी को याद करना नहीं गांधी को जीना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

गांधी जी की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी का आयोजन

जांजगीर चांपा । नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामविलास राठौर के संयोजकत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्थानीय बाजार अवस्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर नगर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। बापू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि आज जब समाज और देश जाति, धर्म, नफरत,हिंसा,स्वार्थ जैसी विघटनकारी चुनौतियों से जूझ रहा है,गांधीजी के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। वर्तमान में गांधी जी को मूर्ति या तस्वीर तक सीमित न रखकर व्यवहार, विचार और आचरण में उतारने की आवश्यकता है। गांधी को याद करना नहीं, गांधी को जीना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर सभी नागरिकों से आव्हान किया गया कि वे गांधी जी के आदर्शों को अपनाते हुए सत्य,अहिंसा और सेवा के मार्ग पर अग्रसर हों यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, इंका नेता दिनेश शर्मा,देवेश सिंह, डॉ परस शर्मा,विवेक सिंह सिसोदिया,रमेश पैगवार,शिशिर द्विवेदी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल,अजीत सिंह राणा,हरप्रसाद साहू,श्रीमती हेमलता राठौर,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजू शर्मा,मुस्कान परवीन,मनोरमा पाटेकर,जिला कांग्रेस सेवादल संयोजक देवकुमार पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्दीकी ने व आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया, शेषनाथ टंडन,परमेश्वर निर्मले ,संतोष गढ़वाल बोवई,राजू शर्मा, छतराम साहू,दीपक अग्रवाल,बसंत अग्रवाल,पार्षद विष्णु यादव,देवराज सिंह चंदेल,धीरज सिंह बैंस,श्रीमती जगदीश्वरी सूर्यवंशी,सत्यभामा टंडन,रजनी सूर्यवंशी,नर्मदा सूर्यवंशी, चंपा प्रधान,शशिकांता हंसेलिया,संस्कार राठौर,आकाश तिवारी, धनाऊ किरण,अतीक कुरैशी,महेश खरे,चंद्रिका लेदर, कृष्णा प्रजापति, दद्दू महाराज, भरत गढ़वाल, ज्ञान प्रकाश गढ़वाल, किरण कुमार यादव, चंद्रप्रकाश ओग्रे, अनिल राठौर, रवि राठौर,अनिल चौरसिया, अनिल वर्मा, मिथुन राठौर, देवेंद्र दिनकर, जय सिंह राठौर, सरिता लदेर, लक्ष्मी महंत, धन कुमारी सूर्यवंशी, अमर कुमारी सूर्यवंशी, अंशु यादव, सागर यादव, भानु प्रधान, आशुतोष शर्मा, राजकुमार फ़रसे सहित बापू क्लब के सदस्यगण व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button