Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती का मौका! 13 मई तक करें आवेदन, जांजगीर-चांपा समेत 5 मेडिकल कॉलेजों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के पदों पर निकली भर्ती

जांजगीर-चांपा, 06 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन 5 नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़ और कुनकुरी-जशपुर स्थित मेडिकल कॉलेजों के लिए की जा रही है।

अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा के अनुसार, जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इसमें मेडिको सोशल वर्कर (03 पद), स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (01 पद), टेक्निशियन (10 पद), सहायक ग्रेड-3 (01 पद) तथा डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट (01 पद) शामिल हैं।

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पदों का वर्गवार विवरण, आवश्यक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य नियम एवं शर्तें अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in तथा सिम्स बिलासपुर की वेबसाइट www.cimsbilaspur.ac.in पर देख सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी https://monitoringcell.cgdme.in/mpas/login लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button