क्राइम

मानवता शर्मसार: भखारा के कोर्रा में युवक ने गाय के साथ की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

आरोपी राजू महार की करतूत से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से मानवता को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा में एक युवक द्वारा गाय के साथ कुकर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

वीडियो वायरल होने से खुला राज
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान गांव के ही राजू महार के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने देर रात गांव की गलियों में बैठी गायों के साथ आपत्तिजनक और घिनौनी हरकत की। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो सामने आते ही लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
मामले की संवेदनशीलता और बढ़ते तनाव को देखते हुए भखारा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू महार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस शर्मनाक घटना के बाद से ग्राम कोर्रा और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले में गहन कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button