क्राइमजाँजगीर -चाँपा

चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्ता

जांजगीर चाम्पा। चांपा क्षेत्र अंतर्गत चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी केशव राठौर, निवासी सिवनी, दिनांक 30.01.2026 को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा प्रार्थी की जेब से 1000 रुपये नकद एवं एक ब्लूटूथ हेडफोन (कीमत लगभग 300 रुपये) लूटकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26, धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुरदा मोड़, चांपा से पकड़ा गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया, जिसके पश्चात उसके कब्जे से 980 रुपये नकद एवं लूटा गया ब्लूटूथ हेडफोन बरामद किया गया। आरोपी दिनेश कुमार उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा, पिता – दिलहरण बरेठ उम्र – 31 वर्ष निवासी – सिवनी, थाना चांपा, पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक बी.एस. लकड़ा, आरक्षक गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कंवर एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button