Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाबिलासपुर

चाम्पा स्टेशन में चला नाका टिकट चेकिंग अभियान, 264 मामलों में ₹1.62 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

17 ट्रेनों और स्टेशन परिसर में हुई जांच, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वालों पर कार्रवाई

जांजगीर चाम्पा। टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति यात्रियों को जागरूक करने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चाम्पा स्टेशन में विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 17 ट्रेनों और स्टेशन परिसर में जांच कर 264 मामलों में कुल ₹1,62,565 का जुर्माना वसूला गया।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

30 मई 2026 को आयोजित इस अभियान का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में किया गया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम शामिल रही।

बिना टिकट यात्रियों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

जांच के दौरान कुल 264 मामले दर्ज किए गए। इनमें बिना टिकट यात्रा के 192 मामलों से ₹1,28,835, अनियमित टिकट के 61 मामलों से ₹32,630 तथा बिना बुक कराए लगेज ले जाने के 11 मामलों से ₹1,100 की वसूली की गई।

रेल प्रशासन ने की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान वैध टिकट रखने, स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेने तथा एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि रेलगाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति है और इसकी सुरक्षा व स्वच्छता बनाए रखने में सभी यात्रियों की सहभागिता आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button