जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

हाईस्कुल सुखरीकला में समर कैम्प मे कैरियर गाइडेंस का हुआ आयोजन

विषय विशेषज्ञो ने दिया प्रतियोगी परीक्षा मे सफल होने के गुर

सेमिनार मे रासेयो स्वयंसेवक को दी गई एनएसएस ए प्रमाण पत्र सर्टीफिकेट

पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता

जांजगीर चांपा। छग शासन स्कुल शिक्षा विभाग के निर्देशन मे शास उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला मे 05 जून को समर कैम्प का आयोजन कर कैरियर गाइडेंस तहत विषय विशेषज्ञ प्राचार्य बीएल चौधरी, एल एन सोनकर व्याख्याता भौतिकी, आरके राठौर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी,केएस कंवर व्याख्याता संस्कृत तथा इंजी.युवराज सिंह के द्वारा कक्षा दसवी एवं बारहवी के छात्र छात्राओ को प्रतियोगी परीक्षा प्री इंजिनियरिंग,सीपेट, फार्मेसी, नर्सिंग,पुलिस, होमगार्ड, नगरसैनिक,अग्निवीर मैलेट्री,आईटीआई, आईआई टी,पॉलिटेक्निक, डीएल एड, बीएड, एलएलबी,एमबीबीएस, सीजी पी एससी ,सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए प्रतियोगी परीक्षा मे सफल होने के गुर बताया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री चौधरी ने कहा कि आत्म विश्वास एवं कड़ी मेहनत के बल पर कोई भी परीक्षा आसानी पास किया जा सकता है।तथा योजनाबद्ध तैयारी एवं निरंतर परिश्रम करने वालो को सफलता मिलती है। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा योजना के A प्रमाण पत्र परीक्षा सर्टीफिकेट रासेयो स्वयंसेवको को प्रदान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर ग्लोबल वार्मिंग से रक्षा के लिए पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए कितना उपयोगी है इनको छात्र छात्राओ ने चित्रकला के माध्यम से चित्रो मे उकेरा। साथ ही साथ विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण के तहत नीम, आम, अमरूद, के पौधे रोपित किया गया। कार्यक्रम मे चित्रकला मे प्रतिभागी छात्र छात्राओ को संस्था प्रमुख प्राचार्य के द्वारा पेन एवं डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे केके राठौर प्रधान पाठक माशा, फूल साय ताम्ब्रे शिक्षक माशा, रासेयो स्वयंसेवक आर्यन टंडन, पियुष बैरागी, उमेश तांब्रे, विक्रम मन्नेवार, रागिनी बरेठ, कंचन मन्नेवार, सुमन कंवर, सुरभि साहू, पुष्पांजलि यादव,आकांक्षा यादव, गरिमा साहू, सहित भृत्य नान बाई प्रधान, बुधराम यादव, रघुनाथ बरेठ, अरविंद यादव सहित एनएसएस के स्वयंसेवक पंचायत के पंचगण तथा ग्रामीण जनो का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button