भदराखार में जुआ फड़ पर शिवरीनारायण पुलिस का बड़ा धावा, 14 जुआरी गिरफ्तार

सिंघुल-भदराखार में देर शाम पुलिस की रेड, ₹1.03 लाख नकद, दो बाइक और जुआ सामग्री जब्त
🔴 Aaj Ki Baat News । जांजगीर चाम्पा
जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिंघुल-भदराखार में संचालित जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, दो मोटरसाइकिल और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।
घेराबंदी कर पकड़े गए 14 जुआरी
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में 7 जून की देर शाम शिवरीनारायण पुलिस को जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके से 14 लोगों को पकड़ लिया।
एक लाख से अधिक की नकदी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 3 हजार 800 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी, प्लास्टिक बोरी और अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त दोपहिया वाहनों में स्प्लेंडर और एसपी-125 बाइक शामिल हैं।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 194/2026 एवं 195/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक रितेश परमार, प्रधान आरक्षक छगन साहू, आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, कुलदीप खुंटे, बलराम यादव, राजेश कौशिक सहित शिवरीनारायण थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




