छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

पीएम आशा योजना के तहत रबी फसलों की खरीदी शुरू, किसानों में उत्साह

चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी, निर्धारित केंद्रों पर बिक्री की सुविधा

जांजगीर-चांपा। जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत रबी सीजन की फसलों की खरीदी शुरू हो गई है। चना, मसूर एवं सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल है।

नाफेड द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 7000 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। चना और मसूर की खरीदी 1 मार्च से 30 मई 2026 तक तथा सरसों की खरीदी 15 फरवरी से 15 मई 2026 तक निर्धारित की गई है।

पंजीकृत किसान उठा रहे लाभ
योजना के तहत जिले में अब तक चना के 117, मसूर के 18 और सरसों के 56 कृषकों सहित कुल 391 किसानों ने पंजीयन कराया है। चारों उपार्जन केंद्रों में अब तक 51 किसानों से कुल 90 क्विंटल फसल की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें चना 14 क्विंटल, मसूर 2 क्विंटल और सरसों 74 क्विंटल शामिल है।

इन केंद्रों पर हो रही खरीदी
पंजीकृत किसान सेवा सहकारी समितियों—जांजगीर, पामगढ़, बम्हनीडीह और अकलतरा—में अपनी फसल निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। इसके लिए किसानों को मोबाइल नंबर, आधार कार्ड एवं पंजीयन पावती के साथ संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क करना होगा।

प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर अपनी फसल बेचकर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button