मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जून को जांजगीर-चांपा को देंगे विकास कार्यों की सौगात

पोंड़ी (राछा) में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे, सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में भी होंगे शामिल
🔴 आज की बात न्यूज़ | जांजगीर-चांपा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जून को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय पोंड़ी (राछा) के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिलेवासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके साथ ही वे सत्य निज नाम बोध संस्थान, पोंड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
कई विधायक और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप, विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक शेषराज हरबंश, विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े सहित जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
तैयारियों में जुटा प्रशासन
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



