क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

एसीबी का शिकंजा: पामगढ़ तहसील में रिश्वतखोरी बेनकाब

नायब तहसीलदार व पटवारी 35 हजार लेते धराए, मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा। पामगढ़ तहसील कार्यालय में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में सनसनी फैल गई। एसीबी की टीम ने नायब तहसीलदार और एक पटवारी को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार चोरभट्टी स्थित धान खरीदी केंद्र से जुड़े एक शासकीय कार्य के एवज में दोनों अधिकारियों द्वारा प्रभारी से लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। अधिकारियों के दबाव और परेशानियों से तंग आकर पीड़ित ने अंततः एसीबी का दरवाजा खटखटाया और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
एसीबी ने शिकायत के आधार पर पहले पूरे प्रकरण का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होते ही टीम ने ट्रैप की रणनीति बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही 35 हजार रुपए की राशि आरोपियों को सौंपी गई, पहले से घात लगाए एसीबी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि बरामद की गई।
कार्रवाई के बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तहसील कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद पामगढ़ तहसील सहित जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं आमजन और किसानों ने एसीबी की इस पहल को भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button