राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज दो दिवसीय प्रवास पर, कई धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बनारी में मूर्ति अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल, तुस्मा में श्रीमद्भागवत कथा में करेंगे सहभागिता।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का जांजगीर-चांपा जिले का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्रवास के दौरान वे जिले के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज 17 जून को दोपहर 2 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर शाम 4:30 बजे ग्राम बनारी (जांजगीर) पहुंचेंगे। यहां वे मानस मर्मज्ञ स्वर्गीय पंडित रामरक्षित शुक्ल (रामायणी) की प्रतिमा के अनावरण समारोह तथा मां मनका दाई मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
तुस्मा में भागवत कथा में करेंगे सहभागिता
बनारी के कार्यक्रमों के पश्चात वे शाम 5:30 बजे रवाना होकर 6:30 बजे ग्राम तुस्मा पहुंचेंगे। यहां जोद्गीर पारा में लक्ष्मण साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सहभागिता करेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
शिवरीनारायण मठ में रात्रि विश्राम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 7:30 बजे राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का आगमन श्री शिवरीनारायण मठ में होगा। यहां दर्शन-पूजन के उपरांत वे रात्रि विश्राम करेंगे।अगले दिन 18 जून को सुबह 10 बजे वे श्री दूधाधारी मठ रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।




