पॉलिटिक्स

बिजली दर वृद्धि और अघोषित कटौती के विरोध में आज बिजली कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

जांजगीर में दोपहर 2 बजे होगा प्रदर्शन, बिजली दर बढ़ोतरी वापस लेने की मांग के साथ मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी प्रस्तावित।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

प्रदेश में बिजली दरों में हुई वृद्धि और अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस आज जांजगीर में बिजली कार्यालय का घेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने बताया कि बुधवार को दोपहर 2 बजे जिले भर के कांग्रेसजन हॉकी मैदान, जांजगीर के पास एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के रूप में बिजली कार्यालय पहुंचकर घेराव किया जाएगा और बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की जाएगी।

बिजली दर वृद्धि को लेकर कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस का आरोप है कि घरेलू बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं, किसानों, मजदूरों और निम्न आय वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। पार्टी अघोषित बिजली कटौती के मुद्दे को लेकर भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की घोषणा

प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की भी घोषणा की गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिजली दर वृद्धि वापस लेने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button