छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

डीपीएस जांजगीर के विद्यार्थियों का पुलिस कार्यालय भ्रमण, प्रशासनिक कार्यप्रणाली से हुए परिचित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने साझा किए अनुभव, आईएएस–आईपीएस की तैयारी पर दिया मार्गदर्शन


जांजगीर चाम्पा। डीपीएस स्कूल जांजगीर के छात्र–छात्राओं ने गुरुवार, 6 फरवरी 2026 को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत पुलिस कार्यालय जांजगीर का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अनुशासन तथा प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें अध्ययन के प्रति प्रेरित किया। अधिकारियों ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए आईएएस एवं आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कश्यप ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्सुकता के साथ विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सहज और प्रेरक ढंग से उत्तर दिया।
शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ी है। कार्यक्रम ने उन्हें भविष्य की तैयारी के लिए नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की।

img 20260206 wa00148912929859971550232

Related Articles

Back to top button