जनसेवाजाँजगीर -चाँपा

लायंस क्लब चांपा ने रीजन और जोन चेयरपर्सन का किया सम्मान, नई जिम्मेदारी पर जताया गौरव

रीजन चेयरपर्सन बने लायन राजेश अग्रवाल और जोन चेयरपर्सन नियुक्त हुए MJF लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता), क्लब ने सम्मान समारोह आयोजित कर दी शुभकामनाएं।

🔴 Aaj Ki Baat News | चांपा

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुसरी द्वारा लायन राजेश अग्रवाल को रीजन-3 का Region Chairperson तथा एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता) को जोन-30 का Zone Chairperson नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर लायंस क्लब चांपा ने सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिन्ह देकर किया सम्मान

लायनिज्म कैलेंडर वर्ष 2026-27 के प्रथम दिवस पर क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने उनके नेतृत्व और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

सेवा कार्यों के आधार पर मिली जिम्मेदारी

क्लब के अनुसार, राजेश अग्रवाल लगातार चार बार लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा गत वर्ष Zone Chairperson का दायित्व निभा चुके हैं। वहीं एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता) ने गत वर्ष क्लब अध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए, जिसके बाद उन्हें Zone Chairperson की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सम्मान समारोह में डॉ. व्ही.के. अग्रवाल, डॉ. जी.पी. दुबे, डॉ. के.पी. राठौर, रामप्रपन्न देवांगन, एमजेएफ डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल, डॉ. बी.के. शर्मा, वासुदेव चंद देवांगन, विनोद अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button