विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला भाजपा ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अकलतरा के इंदिरा उद्यान विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, लोगों से भी की पौधों की देखभाल की अपील
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा अकलतरा स्थित इंदिरा उद्यान विश्राम गृह परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, चुन्नीलाल साहू, अकलतरा विधानसभा प्रभारी प्रशांत शर्मा, संतोष लहरे, प्रशांत सिंह, अमर सुलतानिया, नंद चौधरी और नंदनी रजवाड़े सहित अनेक नेताओं ने पौधरोपण किया।
पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि प्रकृति और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखना ही सतत विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में विकास जितना आवश्यक है, उतना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखना भी जरूरी है। प्रकृति और धरती के संरक्षण से ही स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है।
पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल का भी लें संकल्प
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का अभियान सफल हो सकता है।
बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर इंजी रवि पांडेय (प्रदेश किसान मोर्चा), पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, समीर शुक्ला, धनंजय सिंह, लक्ष्मी देवांगन, प्रदीप शरफ, राम खूबवानी, रमेश मोदी, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, गौरव तिवारी, दिनेश दास, आकाश सिंह, राजेश्वर पाटले सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




