जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. हार्डीकर की पुण्यतिथि ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाई गई: जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

विधायक कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि; विदेश प्रवास से लौटे विधायक ब्यास कश्यप ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन।

जांजगीर चाम्पा। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की पुण्यतिथि जांजगीर-चांपा में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाई गई। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार के आतिथ्य में जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

विधायक कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

फल वितरण से पूर्व जांजगीर-चांपा विधायक कार्यालय में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं और सेवादल कार्यकर्ताओं ने डॉ. हार्डीकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके देश सेवा और संगठन निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। इस दौरान सेवादल पदाधिकारियों ने उनके बताए सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

img 20260827 wa00108643444889415103958

विदेश प्रवास से लौटते ही विधायक ब्यास कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

विदेश प्रवास से वापस लौटते ही जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप सीधे श्रद्धांजलि स्थल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. हार्डीकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उपस्थित सेवादल के साथियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में सेवादल के प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस श्रद्धांजलि सभा और फल वितरण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय, शहर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता बबला, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, रवि कश्यप, वरिष्ठ सेवादली विष्णु गांडा, विजय कुशवाहा, जरीब मोहम्मद, शहवान खान और वेदप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button