जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में 200 विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बनारी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में इको क्लब के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फलदार और छायादार पौधे लगाकर हरित भविष्य का संदेश दिया।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

जांजगीर के बनारी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

फलदार और छायादार पौधे लगाए

कार्यक्रम के दौरान कटहल, अमरूद, बादाम, नींबू, नीम और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।

बच्चों को बताया पर्यावरण का महत्व

विद्यालय के इको क्लब से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को वृक्षों के महत्व, स्वच्छ पर्यावरण, जलवायु संतुलन और हरियाली बढ़ाने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने “एक पेड़–एक जीवन” और “हरित धरती, स्वस्थ भविष्य” जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इको क्लब की अनूठी पहल

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में इको क्लब के माध्यम से पूरे वर्ष पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विद्यालय की विशेष पहल के तहत प्रत्येक विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाता है और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

img com 2026070416154002703275177577659670307

Related Articles

Back to top button