Chhattisgarh

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़े मुख्यमंत्री साय, चिंतन शिविर में किया पौधारोपण

आईआईएम नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ लगाया पौधा, प्रदेशवासियों से अभियान में शामिल होने की अपील।

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक संवेदनाओं और मातृत्व के सम्मान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण करना चाहिए।

जनभागीदारी से बनेगा हरित छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को लगातार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से हरित, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य और मजबूत होगा।

Related Articles

Back to top button