क्राइमजाँजगीर -चाँपा

अकलतरा: घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

थाना अकलतरा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे पीड़िता अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू (32 वर्ष) निवासी संजय नगर, अकलतरा जबरन घर में घुस गया। आरोप है कि उसने दरवाजा बंद कर महिला के साथ अशोभनीय हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

महिला की शिकायत पर थाना अकलतरा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 396/2026 दर्ज कर धारा 333, 74, 351(3) एवं 127(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, ASI अशोक कश्यप एवं PSI दिव्या कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button