जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

चांपा: लायंस इंग्लिश स्कूल में ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, 35 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बम्हनीडीह विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के 35 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खेल भावना, अनुशासन और बौद्धिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चांपा

लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बम्हनीडीह विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 35 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल के प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक, माइक्रो चेयरमैन विष्णु गुप्ता, लायंस क्लब एजुकेशनल सोसाइटी चांपा के चेयरमैन रामप्रपन्न देवांगन, लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एवं ज़ोन चेयरपर्सन संतोष कुमार सोनी, सचिव वासुदेव चंद देवांगन, रीजन चेयरपर्सन राजेश अग्रवाल, डॉ. जी.पी. दुबे तथा विकासखंड नोडल अधिकारी गिरिजा शंकर धीवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शतरंज से विकसित होती है निर्णय क्षमता

मुख्य अतिथि पवन मलिक एवं संतोष कुमार सोनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल विद्यार्थियों में एकाग्रता, निर्णय क्षमता और तार्किक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

सफल आयोजन में सभी का रहा योगदान

विद्यालय की प्राचार्या अजिथा वी.के. के मार्गदर्शन में गौरव कटाकवार, निहाल पांडे एवं ओ.पी. पांडे ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई अखिलेश आदित्य, अशोक राठौर, विधान दुबे, मुकुंद कृष्ण पांडे एवं श्याम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

10025928534097230079209299616

Related Articles

Back to top button