Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास से मिले मुख्यमंत्री, बोले— बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई देते हुए उनके साहस, संकल्प और उपलब्धि की सराहना की।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक गोमती साय भी उपस्थित रहीं।

“पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व की बात”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने साहस, अदम्य इच्छाशक्ति, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अमिता की सफलता इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।

22 मई को फहराया था तिरंगा

उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली अमिता श्रीवास ने 22 मई को समुद्र तल से 8,848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा था।

Related Articles

Back to top button