
हिरमी में श्रीराम मंदिर एवं श्री हिरमीकेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
श्री दूधाधारी मठ रायपुर के अंतर्गत विकासखंड सुहेला के ग्राम हिरमी में श्रीराम मंदिर एवं श्री हिरमीकेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार को भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे और भजन-कीर्तन के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।
शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद श्री बालाजी भगवान के बाड़ा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान का भोग (भोजन) प्रसाद ग्रहण किया। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा भगवान श्री राघवेंद्र सरकार जी और राजेश्री महंत जी महाराज का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
23 जुलाई को होगा प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह
आयोजकों के अनुसार, श्रीराम मंदिर एवं श्री हिरमीकेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह 23 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी महाराज एवं श्री दूधाधारी मठ ट्रस्ट समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।




