जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

श्रावण के प्रथम सोमवार को अनोखा संयोग: ठाकुर नवल सिंह के घर फ्रीजर में प्रकट हुए “बाबा बर्फानी”

पामगढ़ में आस्था और भक्ति का लगा तांता, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

जांजगीर-चांपा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को पामगढ़ ब्लॉक में आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर नवल सिंह जी के निवास पर फ्रीजर में बर्फ से निर्मित शिवलिंग स्वरूप आकृति देखने को मिली, जिसे क्षेत्रवासी बाबा बर्फानी का रूप मानकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

फ्रीजर खोलते ही गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे

img com 2026080319015437012443658120330395858

सुबह के समय जब घर के सदस्य फ्रीजर खोल रहे थे, तो अंदर जम चुकी बर्फ के बीच शिवलिंग के आकार की आकृति दिखाई दी। बर्फ से बनी यह प्राकृतिक आकृति अमरनाथ धाम के बाबा बर्फानी जैसी प्रतीत हो रही थी। इसे देखते ही घर में “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारे गूंज उठे।
ठाकुर नवल सिंह ने बताया कि वे प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर इस स्वरूप के दर्शन होना उनके परिवार एवं क्षेत्र के लिए बहुत ही सौभाग्य और खुशी का विषय है।

दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

यह खबर पूरे क्षेत्र में फैलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। महिलाओं ने दीप जलाकर पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन शुरू कर दिया, जिससे पूरा परिसर शिवमय हो गया। स्थानीय पुजारियों और बुजुर्गों ने इसे शुभ संकेत बताते हुए विधिवत पूजा-अर्चना कराई। ठाकुर नवल सिंह द्वारा दर्शन करने आए सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर दर्शन किए। सोशल मीडिया पर भी इस प्राकृतिक स्वरूप की तस्वीरें और वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

img com 2026080319015445224845882857235390941

Related Articles

Back to top button