Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: शहीदों के बलिदान को किया नमन, मातृशक्ति व विकास पर दिया जोर

गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

img com 2026081519001269407088488758776263950
जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने गरिमा और उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जांजगीर चाम्पा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने गरिमा और उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर अमर वीर शहीदों को नमन किया।

मातृशक्ति के सशक्तिकरण और सुरक्षित वातावरण पर दिया जोर

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है और आज हम जो सुरक्षित जीवन जी रहे हैं, वह वीर सपूतों के त्याग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को केंद्र में रखकर ऐसी योजनाएं तैयार की जाएं, जिनसे महिलाओं को सम्मान, अवसर और निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी मिल सके। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर तक बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण बनाने पर बल दिया।

राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया एवं सीईओ विनय कुमार पोयाम ने भी वीर बलिदानियों को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने तथा स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button