छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण चाहते थे- पंकज अग्रवाल

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जांजगीर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

जांजगीर चाम्पा। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई कार्यक्रम मे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि आज देश ने भारतीय राजनीति और राष्ट्रनिर्माण के महान चिंतक, जनसंघ के प्रेरणास्रोत तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण रहा है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय समाज को एक ऐसी विचारधारा दी जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की परिकल्पना की गई। उन्होंने कहा कि विकास केवल आर्थिक नहीं, बल्कि नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान के साथ होना चाहिए। उनका एकात्म मानववाद आज भी भारत की नीति और विचारधारा को दिशा प्रदान करता है।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। “अंत्योदय” का विचार उनके चिंतन का केंद्र था, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प शामिल था कार्यक्रम का संचालन पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सोनी व आभार सोशल मीडीया प्रभारी राकेश रुपवानी ने किया उक्त कार्यक्रम मे आई टी सेल के जिला संयोजक अनिल शर्मा अनुसूचित जनजाति के जिला उपाध्यक्ष गजानंद ध्रुव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित यादव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरदेव टंडन
महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमा सोनी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी पार्षद रघुनंदन कश्यप पार्षद अजीत गढ़वाल पार्षद सुनील कश्यप युवा मोर्चा महामंत्री छबि कश्यप मनोज सुर्यवंशी भाजपा नगर मंत्री दुलोरीन चौरसिया फ़िरदौस ख़ान अमित मित्तल अंकित अग्रवाल गोपाल शर्मा हरि सोनवानी ऋषि टहलनी मोहन श्रीवास बाबा ख़ान ईब्बू ख़ान खगेश नामदेव अशोक सूर्यवंशी दिलीप कश्यप गज्जू कर्ष रितेश रजक गोलू चौहान मीत ध्रुव एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

img 20260211 wa00074643794424977914444

Related Articles

Back to top button